धागा फैक्ट्री में समस्तीपुर के युवक की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लक्ष्मी प्रसाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरूणिया गांव के प्रेम चंद यादव का 20 वर्षीय पुत्र निधिल कुमार एक सप्ताह पहले राजस्थान के चितौड़गढ़ के धागा फैक्ट्री में काम करने गया था। गुरुवार की रात धागा काटने के दौरान धागा मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।उसी फैक्ट्री में गांव के अन्य लोग भी काम करते हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव के अन्य लोग शव राजस्थान से लेकर गांव तरूणिया आ रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





