मुजफ्फरपुर,होटल के कमरे में ऑर्केस्ट्रा डांसर को उसके साथ ठहरे प्रेमी युवक ने मारी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुजफ्फरपुर में होटल के कमरे में ऑर्केस्ट्रा डांसर को उसके साथ ठहरे प्रेमी युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक तो भाग निकला, लेकिन लड़की जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन तक आई। दर्द से चिल्ला रही थी। रिसेप्शन पर पहुंचते ही लड़की बेहोश हो गई। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस और संचालक को दी। घायल लड़की को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।घटना मिठानपुरा थाना क्षेत्र का बतीय जा रहा है | मिठनपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है।होटल कर्मी को दोनों ने पति-पत्नी बताकर 3 घंटे के लिए होटल में रूम बुक किया था। फायरिंग से पहले चिकन लॉलीपॉप और मटन कोरमा ऑर्डर किया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला, लेकिन होटल के सीसीटीवी में उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। गोली प्रेमिका के गाल में लगी है। होटल के रूम से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया है।लड़की के बारे मे बताया जाता है कीऑर्केस्ट्रा में डांस करती है और वो सिलीगुड़ी की रहने वाली है। होटल के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मौके से हथियार और गोली बरामद की है। होटल कर्मी के द्वारा लापरवाही की गई है। रजिस्टर को सही तरीके से मेंटेन नही किया गया है। पहचान पत्र भी नही ली गई है। लड़की के संबंध में रजिस्टर में कोई जानकारी नहीं है। दोनों ने खुद को पति और पत्नी बताया। जबकि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि दोनों पति पत्नी नहीं थे। आगे जांच की जा रही है |

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
