शिवहर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आकाश में गुब्बारे छोड़ा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी ने आकाश में गुब्बारे छोड़ जागरूकता अभियान चलाया
जिले में लिंगानुपात 1,000 पुरुष पर 913 महिलाएं
शिवहर— जिले में समाहरणालय के मैदान में जिलाधिकारी पंकज कुमार, उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा ,अनुमंडल पदाधिकारी आफाक अहमद, आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा रहमान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आकाश में गुब्बारे छोड़कर जागरूकता अभियान चलाया है।
महिला विकास निगम एवं आईसीडीएस सहयोगी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर नई चेतना अभियान ,पहल बदलाव की और। न्याय की लड़ती महिला पीड़ित नहीं ।कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने जागरूकता अभियान चलाते हुए सेल्फी भी ली है।
जिला पदाधिकारी ने बताया है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दुनिया के सबसे व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन में से एक है। दंड से मुक्ति के लेकर चुप्पी और शर्मिंदगी के कारण महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दर्ज नहीं की जाती है।
उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिनों की सक्रियता की अवधि है जो हिंसा के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 1981 से हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है ।इस दिन राष्ट्रीय और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सरकारे ,नागरिक ,समाज ,संगठन संयुक्त राष्ट्र और अन्य भागीदार लिंग आधारित हिंसा सक्रियता के 16 दिन के सम्मान करते हुए बैठके और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक साथ आते हैं।
वही बताया गया कि महिला के खिलाफ हिंसा ,समानता ,विकास और शांति प्राप्त करने के साथ-साथ महिलाओं व लड़कियों के मानवाधिकारों को बनाए रखने में एक बड़ी बाधा बनी हुई है ।इसलिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस इस बात पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सवेरा स्वंय सेवी संस्थान के सचिव मोहन ठाकुर, महिला हेल्पलाइन के जिला समन्वयक रानी कुमारी, महिला विकास निगम के नोडल पदाधिकारी सीमा रहमान ,जिला समन्वयक प्रशांत नागमणि सहित अन्य मौजूद रहे।
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता शिवहर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
