नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवहर राजद महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, जिला अध्यक्ष बनी अनुष्का – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

शिवहर राजद महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, जिला अध्यक्ष बनी अनुष्का

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

शिवहर—– जिले में राष्ट्रीय जनता दल के विस्तार किया गया है जिसमें महिला को 50% आरक्षण दिया गया है, इसके देखते हुए राजद ने महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व कुशहर पंचायत के मुखिया सुश्री अनुष्का तथा पूर्व जिला परिषद सुनील कुमार के पुत्री महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है ।अपने कमेटी का विस्तार करते हुए कई महिलाओं को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।
बेलसंड विधायक संजय कुमार गुप्ता के शिवहर स्थित आवास पर महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए पूरनहिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पद पर प्रियंका कुमारी पिता शंकर साहनी वार्ड नंबर 1 नगर परिषद शिवहर को पूरनहिया प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।
वही नगर परिषद वार्ड नंबर पांच रसीदपुर निवासी मधु देवी को शिवहर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।
मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नौशाद आलम,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार ,सन्नी कुमार, चंदन सिंह, शहबुन निशा, मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुश्री अनुष्का ने कहा है कि महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव एवं मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिशा निर्देश पर पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।
इस बाबत राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल में नए मेहमानों का स्वागत किया है।

गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता शिवहर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now