शिवहर जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता
शिवहर—- जिले डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भट्टहा में 4 पंचायतों का एक साथ विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान करने तथा उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने हेतु जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार, उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी आफाक अहमद , प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, अंचल अधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
श्यामपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार उर्फ गोलू, नयागांव पूर्वी के मुखिया साधना सिंह, नयागांव पश्चिम के मुखिया शमा परवीन, तथा मक़सदपुर करारिया के मुखिया बिगु सहनी के नेतृत्व में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सर्वप्रथम जन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, समेकित बाल विकास आईसीडीएस,कृषि, आवास योजना, मनरेगा, उद्योग,श्रम संसाधन, कल्याण, स्वास्थ्य, लोक शिकायत निवारण, पंचायती राज, ऊर्जा, ग्रामीण विकास,समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता जैसे राशन कार्ड, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण ,पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित आमजनो एवं ग्रामीणों को दी गयी।
जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य विभागों के पदाधिकारीयों ने स्वयं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वहाँ उपस्थित आमजनो को जानकारी दिया गया एवं लाभ प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनगिनत लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ आम जनों को ससमय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो यह सरकार की प्राथमिकता रही है। अनुमंडल पदाधिकारी आफाक अहमद द्वारा वहाँ उपस्थित आम जन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित आमजनो से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी प्राप्त की गई जिसका निराकरण करने हेतु सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी को यथाशीघ्र जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ने निराकरण करने का निदेश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
