पांचो प्रखंड में 5 सूत्री मांगों को लेकर आंगनवाड़ी सेविका ,सहायिका भुख हड़ताल पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता
शिवहर—– जिले में पांचो प्रखंड के सेविका आज भूख हड़ताल पर है क्योंकि बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ पटना के आह्वान पर 5 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका प्रखंड मुख्यालयों पर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। आंगनबाड़ी सेविका को कहना है कि मेरी ड्यूटी 24 घंटा का है परिवार के पति और बच्चे भी इस ड्यूटी में लगे रहते हैं लेकिन मानडेह इतना कम है उसमें गुज।र चलाना बड़ा मुश्किल है। उन्होंने कई नारा लगाया जहां न पहुंचे कोई गाड़ी वहां पहुंचे आंगनवाड़ी।
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के जिला अध्यक्ष मीरा उपाध्यक्ष ,सचिव रागिनी सिंह ने बताया है कि 10 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका भूख हड़ताल पर हैं।
उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को उपेक्षित कर रहा है। मानदेय बढ़ाने की मांग को हमेशा नजरअंदाज कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दर्जा देते हुए ग्रेड सी एवं ग्रेड डी में समायोजित करें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेजुएटि भुगतान करने सहित पांच सूत्री मांगे रखी गई है। अगर मेरी मांग पूरी नहीं होगी तो मैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहूंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
