भोजपुर में लिट्टी-मुर्गा नहीं मिला तो दुकानदार को मार दी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भोजपुर में लिट्टी-मुर्गा नहीं मिला तो दुकानदार को मार दी गोली | अपराधियों ने होटल संचालक अनिल साह (45) को गोली मार दी। गोली दाईं ओर पेट में लगी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार हथियारबंद अपराधी हथियार लहराते आरा की ओर भाग निकले।घटना चरपोखरी ब्लॉक के गेट के सामने लिट्टी-मुर्गा का होटल पर की हैं। घायल की पहचान अनिल साह कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी ननकू साह के बेटे हैं।घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुं चे। इसके बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
