शिवहर इससे पहले जिले में मनाया जाता था स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्थापना दिवस के अवसर पर याद किए गए पूर्व जिला प्रशासन को
पूर्व जिला पदाधिकारी अरशद अजीज के जाने के बाद जिला का स्थापना दिवस सिमट कर रह गया
आज स्थापना दिवस था पर जिला में नहीं बैलून से ससजाया गया था।
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता
शिवहर —-जिले में 06 अक्टूबर 2023 जिले का 30वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। लेकिन सादे समारोह में जिला स्थापना दिवस मनाया गया।
2014 में जिला दुल्हन के तरह सजा था जिला स्थापना दिवस के अवसर पर, उसे समय जिला पदाधिकारी कुमार विनोद नारायण सिंह थे उनके कार्यकाल में 5 दिन रंगारंगी समारोह चला था उसे समय जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह थे। जिले का विकास संबंधी स्मारिका छपती थी जिला पदाधिकारी राजकुमार जी आए उनके समय 05 दिन तक जिला जिला स्थापना मनाया गया था। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दुल्हन की तरह सजी हुई थी जिले में रंगारंगी कार्यक्रम खेल कूद हुआ। शिवहर जिला वासी प्रबुद्धगण बता रहे थे जिला पदाधिकारी अरशद अजीज के जाने के बाद जिले में स्थापना दिवस का पता ही नहीं चल रहा है। 06 अक्टूबर 2023 का स्थापना दिवस का पता ही नहीं चला क्योंकि जिला में कोई सजावट नहीं था किसी भी प्रबुद्ध जन को शिवहर वासी को निमंत्रण नहीं था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
