जन सुराज खानपुर के ब्लॉक को-आर्डिनेटर बने दीपक और फज्ले आलम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समस्तीपुर। जन सुराज के क्लब सदस्यों का बुधवार को खानपुर ब्लॉक को-आर्डिनेटर का चुनाव किया गया, जिसमें 84 वोटों के साथ पहले स्थान पर दीपक कुमार रहे। दूसरे स्थान पर 61 वोटों के साथ फज्ले आलम, तीसरे स्थान पर 46 वोट के साथ नूतन कुमारी रही। इस दौरान दीपक कुमार व फज्ले आलम को खानपुर का ब्लॉक को-आर्डिनेटर चुना गया। खानपुर ब्लॉक में जन सुराज के 84 क्लब हैं। जिनमें 145 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बता दें कि प्रशांत किशोर 264 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। बुधवार को वे समस्तीपुर के राजकीयकृत हाई स्कूल ग्राउंड चकवकहार में थे। प्रशांत किशोर पैदल चल कर लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं। बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
