12 दिवसीय, “मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला” का सफल समापन किया गया।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मधुबनी में 12 दिवसीय, “मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला” का सफल समापन किया गया।
रिपोर्ट : – सुरेश कुमार गुप्ता – 9934769934
इस कार्यशाला का आयोजन 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), जयनगर के सौजन्य से, मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी के सहयोग से किया गया था ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आनंद शर्मा (भारतीय प्रशासनिक सेवा) जिला पदाधिकारी-सह-निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी थे ।

कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नितीश कुमार, Administrator Officer, मिथिला चित्रकला संस्थान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान की गौरवशाली विभूतियाँ — पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी तथा पद्मश्री शिवन पासवान भी उपस्थित थीं,
जिन्होंने प्रतिभागियों को मिथिला चित्रकला की पारंपरिक तकनीक, विषयवस्तु और आधुनिक संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला में कुल 30 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने 12 दिनों तक मिथिला पेंटिंग, हस्तशिल्प, आधुनिक डिज़ाइन और स्वरोजगार से जुड़ी प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लिया।
यह पहल महिलाओं को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास रही।

जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा (भा.प्र.से.) ने अपने वक्तव्य में कहा —
“मिथिला चित्रकला हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। यह कार्यशाला नारी शक्ति को न केवल सृजनशील बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी भी बना रही है।”
अपने संबोधन में कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि —
“यह कार्यशाला केवल कला सिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज सशक्त बनता है।”
समारोह का संचालन श्री नितीश कुमार, Administrator Officer द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मिथिला चित्रकला संस्थान के प्रतिनिधियों ने किया।
यह कार्यशाला न केवल मिथिला कला के संवर्धन की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही, बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एस.एस.बी. और संस्थान के संयुक्त सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी सिद्ध हुई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





