समाज सेवा और जन सम्पर्क के क्षेत्र में बनाई राष्ट्रीय पहचान, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित डॉ० शैलेश कुमार सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
न्यूज डेस्क लक्ष्मी प्रसाद
समस्तीपुर . देश की आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के एन० डी० एम० सी० कन्वेंशन सेन्टर में बिहार के समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक व जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ० शैलेश कुमार सिंह को ‘ राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार भारतीय सेना के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों व वाई० एस० एस० फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा समाज सेवा और जन सम्पर्क के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर डॉ० श्री सिंह किये गए कार्यों के मूल्यांकन के पश्चात समस्तीपुर के पूर्व डाक जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह गया । इस अवसर पर डॉ० शैलेश ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं उन तमाम वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ , जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हमारा प्यार भारत वर्ष आजाद है और हम सभी देशवासी आज स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त सांस ले रहे हैं । आगे उन्होनें कहा कि आज का यह पल मेरे लिए गौरव और सम्मान का है कि देश के प्रहरी भारतीय सेना के पूर्व अधिकारियों की टीम और वाई० एस० एस० फाउंडेशन द्वारा मुझे देश और समाज के भिन्न विधाओं में श्रेष्ठ 100 गौरव रत्नों में शामिल कर ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है । यह सम्मान मेरा ही नहीं वरन एक तरफ बिहार व समस्तीपुर के तमाम उनलोगों का है , जिन्होंने समय-समय पर मेरा साथ और सहयोग दिया तो दूसरी ओर इस सम्मान के पात्र समस्तीपुर जिले के तमाम इलेक्ट्रॉनिक / प्रिंट मीडिया से जुड़े हमारे साथी और सहयोगियों का हैं , जिन्होंने समय-समय पर मेरे द्वारा किये गए कार्यक्रमों को प्रमुखता से अपने समाचार पत्र / पत्रिका / रेडियो /टीवी / पोर्टल / चैनलों के माध्यम से प्रकाशित व प्रदर्शित कर शहरों की चकाचौन्ध से सहमी , शर्मायी झोपड़ियों में रहने वाले समाज के अंतिम कतार में रहने वाले व्यक्तियों तक मेरे कार्यक्रमों और सेवा कार्यों को पहुँचाने का काम कर मेरा उत्साहवर्धन किया है । डॉ० श्री शैलेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ अपने कार्य और अपने साथी और सहयोगियों की बदौलत हूँ । अंत में डॉ० शैलेश कुमार सिंह ने YSS Foundation के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी व उपस्थित सभी सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए देश के कोने-कोने से समाज सेवा व अन्य भिन्न क्षेत्रों में चुनकर आये 100 गौरव रत्नों ( प्रतिभागियों ) और कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना प्रेषित करने के साथ अपना संबोधन समाप्त किया ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





