स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती सम्मान पूर्वक मनाया गया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रिपोर्ट संजय कुमार चौधरी
आज दिनांक २२फरवरी को मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक जनता दल के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद जी के अध्यक्षता मे स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती सम्मान पूर्वक मनाया गया। समारोह मे सर्बप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया ।जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि स्वामी जी सबसे पहले किसानों को संघठित कर किसान आंदोलन कि शुरुआत सन १९३४इश्वि मे किये थे। वे हमेशा किसानों के प्रति समर्पित थे।
मौक़े पर पूर्व मुखिया नागो राम, डॉ दिलीप कुमार चौधरी जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, संजय चौधरी निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ , बिरजू साह जिलाध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ , रामानंद सिंह, जवाहर पासवान, सोनेलाल सिंह, अमरजीत कुशवाहा दीपू निषाद, दिलीप गुप्ता कृष्णदेव साह, जयदेव राय,पूर्व जिलापार्षद बिभा देवी, मो बशीर जिलासचिव,संघर्ष कुमार, रविन कुमार, सुरेश कुमार महतो, मनीषा कुमारी,गाँधी चौधरी,इंदल चौधरी,अमित कुमार, रामानंद सिंह सहित दर्ज़नों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
