समस्तीपुर भाजपा चला गाव की ओर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समस्तीपुर भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान एवं नारी शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाने हेतु जिला कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं संचालन जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने बताया कि
भारत की आत्मा गांव में निवास करती है, और उसी को ध्यान में रखकर यसस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव चलो अभियान को चलाया है, इस अभियान के माध्यम से मोदी सरकार ने गाँव को मजवूति देने हेतु जितनी भी योजनाओं को चलाया गया है, उसे जनता को बताना है, एवं गांव में बसे लोगो की जिंदगी किस प्रकार से बदला है उसे रखना है। इस अभियान के माध्यम से गांव के लोगो से जो अन्य जन समस्या है उसे लोगों से जन संबाद के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना है।
वहीं शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी सुशील चौधरी ने बताया कि यह अभियान के माध्यम से जीविका दीदी के समूह एवं अन्य एनजीओ से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से जीविका समूह को केंद्र सरकार द्वारा जीविका दीदी समूह के चलाई जा रही योजनाओं के विषय मे बताया जाएगा। पूरे बिहार प्रदेश में एक लाख दो हजार जीविका दीदी कार्यरत है, जो बहुत प्रभावशाली है।
जीविका दीदी के माध्यम से यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए जो अद्भुत एवं अदभुत कार्य की जा रही है, उसे महिलाओं के बीच रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गांवों को विकास करने हेतु अभूतपूर्व कार्य किया है, गांव चलो अभियान के माध्यम से गांव को और सशक्त कर विकसित भारत के सपनो को पूरा करना है। विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार में हिंदुओं के लिए राम मंदिर निर्माण के बाद एक और उपलब्धि काशी विश्वनाथ में ज्ञान व्यापी परिसर में पूजा की अनुमति मिलना है जो सनातन संस्कृति को और भव्य एवं दिव्य बनाएगी। कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, राम सुमरन सिंह, पूर्व प्रतयाशी पलटन राम, शशिकांत आंनद, मनी प्रसाद सिंह, दरभंगा जिला प्रभारी उमेश प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, मोहन मल्लिक, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, प्रेम दास, सुनील गुप्ता, सुनील चौधरी, वीरेंद्र यादव, अमित सिंह, सुजीत भास्कर पटेल, गीतांजलि, बैधनाथ झा, मुकेश सिंह, आदित्य कुमार, अशोक चौधरी, कृष्ण कुमार सिंह, प्रो. अमरेंद्र, शम्भु शाह, अमृत चौधरी, वीरेन्द्र झा, अमित सम्राट, रजनीश ईश्वर, अशोक निषाद, सुधीर शर्मा, हेमंत मिश्रा, ध्रुब पाठक, राज कुमार पंडित, सुजय पासवान, अजय चौधरी, अरविंद कुशवाहा, सुशील चौबे, विजय शंकर ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, ठाकुर संग्राम सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, दयालु पटेल, रेखा देवी, इत्यादि रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
