नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत रत्न देकर पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि दिया : कुशवाहा – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

भारत रत्न देकर पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि दिया : कुशवाहा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समस्तीपुर । जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई की जिला वासियों में हर्ष की लहर फैल गयी। भाजपा कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर के गृह गांव स्तिथ उनके निजी घर पर जाकर उनके परिवारों से मिलकर बधाई दिया एवं परिवार समेत ग्रामीणों का मुँह मीठा किया इसके बाद सभी भाजपाई जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के सामने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के समीप पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार एवं जश्न कार्यक्रम मनाया गया। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया, एवं भारत रत्न मिलने के खुशी में भाजपाइयों ने आतिशबाजी किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता समेत समस्त जिला वासी जन गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्न दिए जाने पर उत्साहित है, क्योंकि कर्पूरी ठाकुर की जन्म धरती एवं राजनीतिक धरती समस्तीपुर ही है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर कर्पूरी ठाकुर ने ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मिसाल कायम की थी। उनकी सौंवी जयंती से पहले भारत रत्न देने का निर्णय करके पीएम ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। कर्पूरी ठाकुर गरीबो के मसीहा थे, उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। मरणोपरांत जन्म शताब्दी वर्ष पर जन नायक को भारत रत्न दिए जाने पर जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर समाजिक न्याय के महान पुरोधा थे, झोपडी के लाल ने समाजिक असमानता एवं भेदभाव के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। आज सच्चे जननायक को भारत रत्न मिलने पर समस्तीपुर जिला निवासी समेत समस्त बिहार वासियों को गर्व हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कौशल पांडेय, राजीव चौधरी, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला प्रवक्ता सह समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विशुनदेव कुशवाहा, ध्रुब कुमार पाठक, मंडल महामंत्री इंद्रजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now