रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh addressing a webinar on GIS-based applications using Artificial Intelligence for effective land management, in New Delhi on August 04, 2022.
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
न्यूज डेस्क
दिल्ली |रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08 जनवरी, 2024 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग, और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
अपने दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रक्षा राज्य सचिव श्री ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनसे रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक विषयों पर चर्चा होने की आशा है।
श्री राजनाथ सिंह के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव श्री डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी आशा है। वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेतृत्व के साथ भी बातचीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
