नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर जिला के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी लैपटॉप से हुआ लैस – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

समस्तीपुर जिला के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी लैपटॉप से हुआ लैस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समस्तीपुर जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों,सभी राजस्व अधिकारियों एवम सभी अंचल अधिकारियों के बीच लैपटॉप का वितरण कर्पूरी सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी कर्मचारियों एवम पदाधिकारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित कर्मियों से,उनके द्वारा पूर्व में ली गई कंप्यूटर शिक्षा, के बारे में हाथ उठवाकर जानकारी ली गई। उनके द्वारा बताया गया की समय के साथ तकनीकों में भी परिवर्तन हो रहा है,नई चीजें आ रही हैं,सभी को इसी के अनुरूप अपने को ढालना होगा। सहायक जिला सूचना पदाधिकारी को कंप्यूटर संबंधी बेसिक जानकारी सभी कर्मियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रखंड एवम अंचल कार्यालयों में कंप्यूटरों के ठीक रख रखाव नही होने का भी जिक्र किया। राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के द्वारा सभी कार्यों के लिए समय सीमा पूर्व से ही निर्धारित है,इसी तय समय सीमा में कार्यों के निष्पादन के इस लैपटॉप का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राजस्व विभाग के कर्मियों के द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों के अतिरिक्त कृषि,सांख्यिकी,सहकारिता एवम आपदा प्रबंधन के भी कार्य किए जाते हैं। राजस्व विभाग में किए जा रहे परंपरागत तरीके के कार्यप्रणाली को बदलने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जीआईएस, जीपीएस एवम वेब प्रोसेसिंग के बारे में भी जानकारियां दी गईं। कृषि विभाग के अंतर्गत लगाए गए फसल के रकवा को जानने के लिए रिमोट सेंसिंग इमेज प्रोसेसिंग तकनीक बारे जिला पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई।
उपस्थित सभी राजस्व कर्मचारियों को यू ट्यूब एवम यू डेमी के सहयोग से कंप्यूटर संबधी जानकारी सीखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा अगली जिला स्तरीय राजस्व की बैठक में प्रत्येक अंचल से दो सबसे अच्छे और दो सबसे फिसड्डी कर्मचारियों को शामिल कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा लैपटॉप के सहयोग से गूगल मैप के सहारे दूरी नापने,ट्रेस पेपर पर नक्शा बनाने एवम यूनिट कन्वर्ट करने के बारे में भी बताया गया। साथ ही भू गर्भ जल स्तर नापने और कृषि कार्यों में इसके प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी हलका और अंचल का जियो रिफ्रेशिंग मैप बनाने का भी निर्दश इस लैपटॉप की मदद से करने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद साइबर हाइजिन,डाटा को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में 247 लैपटॉप का वितरण अंचल अधिकारियों , राजस्व अधिकारियों तथा राजस्व कर्मचारियों के बीच किया गया।
इस वितरण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी,विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, नजारत उपसमाहर्ता संजीव कुमार, अनमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार,भूमि सुधार उपसमाहर्ता बलबीर दास, सहायक जिला सूचना पदाधिकारी मनीष कुमार,सभी अंचल अधिकारी,सभी राजस्व पदाधिकारी एवम सभी अंचलों के राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now