नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्यकर्ता के बदौलत तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार- सांसद – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

कार्यकर्ता के बदौलत तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार- सांसद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समस्तीपुर। दलसिंहसराय के भाव्या रिसोर्ट में रविवार को उजियारपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता बैठक जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री राजीव चौधरी के संचालन में सम्पन्न हुई।
बैठक में पहुंचे उजियारपुर के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत 24 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे किसी स्तर के साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक बनाती है, यहाँ कार्यकर्ताओं के काम के आधार पर जिम्मेदारी दिया जाता है,जिसका जीता जागता उदाहरण अभी तीन नए प्रदेश में बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भजन लाल शर्मा एवं विष्णुदेव साय है। नित्यानंद राय ने बताया भाजपा में हर बड़े स्तर का नेता भी कार्यकर्ता है, हम भी एक बुथ के पालक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए उजियारपुर सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के कई काम किया गया है, भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, अयोध्या में 500 वर्षों बाद भव्य एवं दिव्य श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है, पूरा विश्व का सनातनी हिन्दू आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त भारत वासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज भूषण निषाद, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान, लोकसभा प्रभारी सुशील चौधरी, संयोजक राम सुमरन सिंह, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय सिंह, चंद्रकांत चौधरी, कमलेश सहनी, नवल झा, मनी प्रसाद सिंह, विमला सिंह, नीलम देवी, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल पांडेय, प्रेम दास, हीरा पासवान, जयंत सिंह, मनोज सिंह, शशिधर झा, अमरेंद्र सिंह, सुजीत भास्कर पटेल, अशोक निषाद, अशोक राम, दयालु पटेल, सोनू झा, वीरेंद्र झा वीरू, वीरेंद्र यादव, मुकेश कुमार सिंह इत्यादि शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now