शिवहर पूरनहिया प्रखंड के दोस्तियां पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिवहर— पुरनहिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज दोस्तियां में अनुमंडल पदाधिकारी आफाक अहमद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया सुनैना देवी भी रही मौजूद।
जन संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत, मनरेगा एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी वहां उपस्थित आम जनों को दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा आम जनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ आम जनों को ससमय एवं पारदर्शी ढंग से प्राप्त हो यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए। जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम पंचायत राज दोस्तियां की मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता शिवहर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
