प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिल्ली न्यूज डेस्क |प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े महर्षि वाल्मिकी के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा, अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट पर “देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
