नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्जुन मुंडा 07 अक्टूबर को झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

अर्जुन मुंडा 07 अक्टूबर को झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली | केंद्रीय जनजातीय कार्य  मंत्री  अर्जुन मुंडा 7 अक्टूबर को झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव- का उद्घाटन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 से 16 अक्टूबर 2023 तक जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता और बिश्वेश्वर टुडू के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भीभाग लेंगे।

आदि महोत्सव जनजातीय कार्य मंत्रालय की एक वार्षिक पहल है जो जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और सदियों पुरानी पारंपरिक कला की भावना का उत्सव मनाती है। यह देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। 150 से अधिक स्टॉलों के साथ, इस कार्यक्रम में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होंगे। यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगरों और कलाकारों की मेजबानी करेगा।

संगीत, कला, चित्रकला और व्यंजनों के अलावा, आदि महोत्सव कारीगरों से मिलने, उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में जानने और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। चूंकि 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष’ के रूप में घोषित किया है, इसलिए आदि महोत्सव में देश भर के जनजातीय समुदायों द्वारा उगाए गए मिलेट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now