मुंबई मे आग ने लिया 7 लोगों की जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंबई के गोरेगांव में एक समर्थ नामक इमारत में रात मे भीषण लाग लग गई। इस आग में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब दर्जनों लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंचे। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी देेेते हुए कहा कि अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था।अभी तक आग लगने का कारण का खुलासा नहीं हुआ है |जहां पार्किंग मे कई कर और दर्जनों बाईक आग मे जल कर राख मे तब्दील हो गया |

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
