नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवहर भाजपा संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कैलाशपति की जयंती जन्मशताब्दी वर्षगांठ 5 अक्टूबर को – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

शिवहर भाजपा संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कैलाशपति की जयंती जन्मशताब्दी वर्षगांठ 5 अक्टूबर को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता

शिवहर—— जिले में भाजपा संगठन के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती को बिहार बीजेपी जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इस बाबत राजेश कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि जिसमें शिवहर से लगभग 200 कार्यकर्ता पटना कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पार्टी कार्यालय में उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवहर जिला से दूसरों से अधिक कार्यकर्ता पटना जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मिश्रा द्वारा भाजपा और जन संघ के सीखने के कार्यों के विषय को प्रदर्शित किया जाएगा, लोग इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कार्यों को जान सकेंगे।

उन्होंने बताया है कि पटना के बापू सभा घर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कमेटी सदस्य तथा प्रदेश का अधिकारी हिस्सा लेंगे। उक्त कार्यक्रम में जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र केवल एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे ।बल्कि एक कुशल संगठन अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे ,उन्होंने काफी कम समय में ही बिहार में कई महत्वपूर्ण काम करके दिखाएं और विपरीत परिस्थितियों में भी सामाजिक समरसता के लिए काम करते रहे।

प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी को शुरू से खड़ा करने और राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए कैलाशपति जी को बिहार बीजेपी का भीष्म पितामह कहा जाता है।

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, जिला महामंत्री विनय सिंह, रवि शंकर सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now