भागलपुर महिला ने ससुराल में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास,
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भागलपुर से राजीव ठाकुर
भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के नयाबाजार की रहने वाली कंचन कुमारी नामक महिला ने ससुराल में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को तड़पता देखकर ससुराल वालों ने महिला हेल्प डेस्क को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा ले जाया गया। जहां डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है और किसी बात को लेकर ससुराल में महिला को ससुराल वालों से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते ही ससुराल वालों को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही अभी इस मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
