समस्तीपुर के उमेश प्रसाद कुशवाहा को बिहार भाजपा में मिली अहम जिम्मेवारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समस्तीपुर
भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर निवासी उमेश प्रसाद कुशवाहा को बिहार भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया गया है। ज्ञातव्य हो कि उमेश प्रसाद कुशवाहा अवकाश प्राप्त डाक अधीक्षक हैं, और भाजपा से जुड़ने के बाद वह पहले भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक फिर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने एवं जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के द्वारा इन्हें कल्याणपुर विधानसभा के BLA 1 भी बनाया गया है।
पार्टी के द्वारा प्रदेश में मनोनयन करने पर जिला भाजपा समस्तीपुर में काफी हर्ष व्याप्त है। इनका मनोनयन प्रदेश में होने से भाजपा और सशक्त बनेगी।विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार चौधरी ने बधाई देते हुए बताया की उमेश प्रसाद कुशवाहा एक कुशल नेतृत्व कर्ता हैं और इनके मनोनयन से भाजपा समस्तीपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में और मजवूति से आगे बढ़ेगी।
दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि एक अच्छे इंसान हैं और उन्होंने डाक विभाग में डाक अधीक्षक के तौर पर काम करते हुए कोरोना काल मे जनता की बहुत सेवा की थी। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी है। अन्य बधाई देने वालो में जिला महामंत्री राजीव चौधरी, कौशल कुमार पांडेय, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी प्रभात कुमार ठाकुर, सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, मनोरंजन मोदीन, सुनील चौधरी, अशोक निषाद, रूपांजली, जिला मंत्री जगदेव राम, वीरेंद्र यादव, रामाकांत राय, मधु पासवान, रीना राय, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, पंकज लाल, आदित्य कुमार, नीरज सिंह, टुनटुन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी परमेश कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरा पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, राज नारायण सहनी, सुजीत भास्कर पटेल, राजेश शर्मा, रविरंजन पांडेय, नगर अध्यक्ष सुजय पासवान, विजय शंकर ठाकुर, इंद्रमणी सिंह, राजन सिंह, गौरी शंकर पोद्दार, सुधीर शर्मा, विकास पांडेय, शिवशंकर ठाकुर, कृष्ण गोपाल शर्मा, लाल बाबु सहनी, अरूण सहनी, रजनीश ईश्वर, विकास झा,राजू पटेल, दीपक सत्यार्थी आदि इत्यादि रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
