2024 लोकसभा चुनाव महिलाओं के भरोसे बेड़ा पार होना चाहती है भाजपा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता
शिवहर—-हमारा देश शुरू से ही पुरुष प्रधान है ,लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक महिलाओं को प्राथमिकता दिया है। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के द्वारा जिस तरह महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम किया जा रहा है उससे लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के भरोसे चुनावी नैया पार होना चाहते है।
जबकि भाजपा जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने भी बताया है कि भाजपा संगठन में 33% आरक्षण महिलाओं के लिए समर्पित है। जिला स्तर ,प्रखंड स्तर ,पंचायत स्तर तथा बूथ कमेटी तक 33 फ़ीसदी महिलाओं को जगह देनी है। जिला भाजपा के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि महिलाओं को उचित सम्मान दे।
भाजपा जिला उपाध्यक्षा डॉ नूतन सिंह, सलेमपुर पंचायत की मुखिया व भाजपा जिला उपाध्यक्षा अंजली कुमारी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दोस्तियां पंचायत की मुखिया सुनैना देवी, पूर्व महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीता रानी, जिला भाजपा टीम में बेबी कुमारी ,मंडल स्तर की पवित्र नगर निवासी बेबी कुमारी, कार्यसमिति सदस्य जहांगीर पुर निवासी सुनीता रानी, डुमरी कटसरी महिला मोर्चा की अध्यक्षा शर्मिला सिंह , पूरनहिया महिला मोर्चा अध्यक्षा माधुरी देवी ,शिवहर नगर परिषद महिला मोर्चा की अध्यक्षा सीता देवी सहित कई महिलाओं को जिला भाजपा की टीम में शामिल किया गया है तथा उनको संगठन मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन सिंह ने बताया है कि महिलाएं जो देश की तरक्की में भागीदारी निभा रही है, अपने हुनर से इलाके में पहचान बना रही है ।क्रिकेट के जरिए भारत के दुनिया से जुड़ने की भी बात देखी जा रही है ।कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में कह चुके हैं कि महिलाएं समृद्ध होती है तो दुनिया समृद्ध होती है। राजा जनक के दरबार में भी 22-24 विदुषी (विद्वान, राजनीतिक सलाहकर)रहा करती थी।
इस बाबत जिला के भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा व मुखिया सुनैना देवी ने बताया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है।जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है ।उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना में 70% महिलाओं ने ऋण लिया है। स्टैंड अप योजना के तहत 80% लाभार्थी महिलाएं ही है। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा छोटे-छोटे रोजगार के माध्यम से अच्छी कमाई कर रही है ।हालांकि देश में कामगार महिलाओं की संख्या अभी भी सीमित है, बुनियादी रूप से इसमें सामाजिक, पारिवारिक कारण आड़े आ जाते हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अंजली देवी ने बताया है कि नई लड़कियां पढ़ रही है और आर्थिक से मजबूत होती जा रही है। संघर्षशील महिलाएं जोखिम लेकर सरकारी योजनाओं की मदद से लघु रोजगार में हाथ आजमा रही है। गांव घर की बच्चियां अब पढ़ने में रुचि दिखा रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला विधेयक बिल के लिए आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया है।
गौरतलब हो की नि:संदेह मोदी सरकार इसका पूरा श्रेय आने वाले चुनाव में लेने से नहीं चुकने वाली। महिला मतदाताओं की बढ़ती संख्या पर सब की कड़ी नजर है। वक्त बताएगा कि सशक्त हो रही महिलाएं अपने विवेक का कितना इस्तेमाल करती है ।और कितना लोक- लुभावन वादों की तरफ झुकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
