पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता
शिवहर– भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय इतिहास के अमर पुरोधा जनसंघ के संस्थापक हृदय सम्राट जन-जन के कान कान के हृदय में बजने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाई गई ।
उन्होंने अपने उद्बोधन में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के “नगला चन्द्रभान” ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, जो नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। पिता रेलवे में जलेसर रोड स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर थे।
उनके राजनीतिक जीवन के परिपेक्ष्य में जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा जी ने उनके द्वारा बताए गए कुछ अंश पर प्रकाश डाला।
अपने राष्ट्र की पहचान को भुलाना भारत के मुलभूत समस्याओ का प्रमुख कारण है।बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है।
नैतिकता के सिद्धांत किसी व्यक्ति द्वारा बनाये नही जाते है बल्कि खोजे जाते है.
।
वहीं जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया ,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने उनके बताए हुए सिद्धांतों पर प्रकाश डाला उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे ने उनके द्वारा किए गए राष्ट्र के लिए योगदान पर चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं को सलाह दिया ,उनके जीवन दर्शन से हम सब को सीख लेनी चाहिए।
सभी वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में एक जुट होकर अपनी योगदान को उन्हीं की तरह आत्मसात करने की अपील की ,इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा ,रवि शंकर सिंह ,डॉक्टर नूतन सिंह ,आदित्य कुमार, अंजली देवी ,जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ,धर्मेंद्र पांडे ,जिला मंत्री सुजीत कुमार पम्मू , युवा मोर्चा महामंत्री बजरंगी सिंह ,भूतपूर्व प्रकोष्ठ कैप्टन प्रेम शंकर सिंह, कैप्टन शंभू सिंह, सेना नायक आरपी सिंह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी ,मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, मुखिया पति सुनील कुमार गुप्ता ,नूतन देवी ,मधु देवी, सीता देवी ,कार्यालय प्रमुख रत्नेश सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
