नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9798996638 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवहर महिलाओं का उर्जा और समर्पण राष्ट्रवाद को मजबूत करने हेतू सदैव रहा है -डाक्टर धर्मशीला गुप्ता – न्यूज समय

न्यूज समय

Latest Online Breaking News

शिवहर महिलाओं का उर्जा और समर्पण राष्ट्रवाद को मजबूत करने हेतू सदैव रहा है -डाक्टर धर्मशीला गुप्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता

शिवहर– जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिहार प्रदेश डाक्टर धर्मशीला गुप्ता अपने प्रवास के क्रम में शिवहर पार्टी कार्यालय आना हुआ। जहाँ महिला मोर्चा शिवहर जिला अध्यक्ष श्रीमति सुनैना देवी के नेतृत्व में डाक्टर धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। जहाँ महिला मोर्चा के संगठन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह के अध्यक्षता में सम्मान समारोह किया गया। सितामढ़ी के भब्य कार्यक्रम के बाद देर से शिवहर पहुंचने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टर धर्मशीला गुप्ता के स्वागत में कोई कसर नही छोड़ा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा की शिवहर की महिलाओं का जबरदस्त योगदान भारत के राष्ट्रवादी धारा को मजबूत करने में अग्रणी रहा है। यहाँ भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने अभी महिला नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को बना कर देश और राज्यों के नेतृत्व में महिला भागीदारी का स्थाई रूप से निर्माण कर दिया है। अतः भारत का भविष्य आने वाले समय में महिलाओं के बदौलत भी तय होगा।
उन्होंने कहा कि महिला केवल वोटर नहीं बल्कि कानून और योजनाओं का निर्माण भी देश एवं राज्यों में होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी अपने ज्यादातर योजनाओं में महिलाओं को अग्रणी रुप से आगे रखा है। चाहे वह योजना उज्जवला का हो या राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास हो या, जनधन योजना इस प्रकार की अनेक योजनाओं की मुखिया भी महिलाओं को बनाया है।
आज बिहार और देश की आधी आबादी हृदय से प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवहर जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री रजनी जयसवाल,शिवहर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर नूतन बाला सिंह, शांति देवी, देवकली देवी, कलपतिया देवी, राधिका देवी, रंजू देवी, राधा देवी, साथ ही रविशंकर सिंह उपाध्यक्ष, राम कृपाल शर्मा, धर्मेन्द्र पांडे जिला महामंत्री, विनय कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, सुजीत सिंह, आदित्य कुमार सिंह, राम करण पासवान, सरोज कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now