शिवहर जदयू युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितेश गिरी भाजपा युवा मोर्चा में हुए शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिवहर—- जिले में जनता दल यूनाइटेड के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितेश गिरी भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गए हैं। इस तरह नितेश गिरी के भाजपा में शामिल होने से जनता दल यूनाइटेड को बहुत बड़ा झटका लगा है।
भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नितेश गिरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा है कि जनता दल यूनाइटेड में युवाओं को तरजीह नहीं दी जाती है। पार्टी के अंदर प्राथमिकता नहीं मिलने के कारण मैं क्षुब्ध होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
गजेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता शिवहर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
