शिवहर भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाँठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गजेंद्र कुमार सिंह
शिवहर—— जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद के आदेशानुसार शिवहर कांग्रेस के जिला प्रभारी पूर्व विधायक ढाका मनोज सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि मो असद के नेतृत्व में गांधी आश्रम से पटेल चौक तक पदयात्रा किया गया।ज्ञात हो कि राहुल गांधी के द्वारा 07 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया था जिसका 07 सितम्बर 2023 को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस ऐतिहासिक दिन के प्रथम वर्षगाँठ पर पदयात्रा के बाद जिलाध्यक्ष नुरी बेगम ने कहा कि जन जन के नेता राहुल गांधी ने जो पूरे भारत को एकसाथ जोड़ने का जो बीड़ा उठाया है उसे हम सभी कांग्रेसी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
जिला प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था एवं ये यात्रा देखते देखते इतनी लोकप्रिय हो गयी कि देश के आम अवाम राहुल गांधी से जुड़ने लगे तथा केन्द्र की तानाशाह सरकार का कच्चा चिट्ठा देश की अवाम के सामने आ गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष मो असद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और देश की जनता राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना चाह रही है। कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पूरे देश मे आगामी चुनाव लड़ेगी एवं तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी वसिष्ट नारायण राउत, प्रदेश प्रतिनिधि अफरोज आलम, कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, नसीम अख्तर, सचिव प्रमोद कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष, मो मुर्तुजा , रमाकांत कुमार, दिनेश आजाद, मनोरंजन सिंह, मुनचुन कुमार, मो जुल्फिकार, विजय पासवान, राकेश झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
