भागलपुर लोकपाल के सामने मुखिया और ग्रामीण में हाथापाई हो, गए दोनो लहूलुहान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजीव ठाकुर
– भागलपुर के समाहरणालय स्थित लोकपाल कार्यालय में लोकपाल के सामने मुखिया और ग्रामीण में हाथापाई हो गयी, दोनों पक्ष से एक दूसरे की पिटाई कर दी गयी दोनों लहूलुहान हो गए। दरअसल भागलपुर के रंगरा प्रखंड के मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह पर मदरौनी के ही अमरेंद्र कुमार व उनके बेटे ब्रजेश सिंह ने आरोप लगाया था कि मनरेगा योजना में लगभग 63 लाख रुपया गवन किया गया है, लोकपाल के समक्ष यह शिकायत की गई थी, जिसकी आज सुनवाई थी। दोनों पक्षो को लोकपाल ने सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाया था इस दौरान लोकपाल आलोक मिश्रा के सामने ही दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। मुखिया अजित सिंह और दोनों पिता पुत्र शिकायकर्ता लहूलुहान हो गए जिसके बाद कार्यालय पर पहुचीं जोग्सर थाना पुलिस मुखिया को थाना ले गयी। मुखिया ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है तो वहीं शिकायकर्ता ने भी मुखिया पर मामला दर्ज कराया है। मामले में शिकायकर्ता ब्रजेश कुमार ने कहा की मदरौनी पंचायत में मनरेगा घोटाला हुआ है उसकी शिकायत की थी सुनवाई चल रही थी स्थल जाँच की बात की इसके बाद मुखिया गुस्से में आ गए उन्होंने गाड़ी से छुड़ी निकाल कर मारा पिटाई की। मामले में मुखिया ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत नाले का निर्माण हमने कराया था उसमें शिकायकर्ता ने कहा कि पाँच इंच का ईंट लगा है हमने कहा 10 इंच का लगा है। हम फोटोग्राफ दिखा रहे थे तभी शिकायकर्ता अमरेंद्र के बेटे ने हमपर मुक्का से हमला किया जिसके बाद दोनों ने हमला किया हाथपाई हो गयी। लोकपाल ने कहा कि आज दोनों के केस की सुनवाई थी परिवादी का कहना था कि स्थल निरीक्षण किया जाये इस बीच हम लॉगबुक देख रहे थे तभी दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। लोकपाल ने कहा कि कार्यालय में सुरक्षा नहीं है डर लग रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सुशासन राज ने उनके अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
