वारिसनगर घर से 7 दिन पूर्व निकला बालक अभी तक नहीं पहुंचा अपने घर,मां का रो रो कर बुरा हाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड संख्या 12 की है जहां से दो लड़का दिनांक 23 जून की संध्या अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिरहा गांव के लिए निकला था जो आज 7 दिन बीत जाने के बाद तक वह दोनों अपने घर वापस नहीं पहुंचा,जिससे लड़के की मां पिता व बहन का रो रो कर बुरा हाल है गायब लड़के की पहचान कन्हैया महतो का पुत्र धीरज कुमार उम्र करीब 14 वर्ष वही दूसरा मदन महतो का पुत्र विवेक कुमार उम्र करीब 17 वर्ष दोनों ग्राम सतमलपुर थाना वारिसनगर का है धीरज कुमार के पिता कन्हैया महतो ने बताया कि आज 7 दिन बीत गया है खानपुर थाने में आवेदन भी दिया गया लेकिन दोनों लड़के में से किसी लड़के का कोई अता पता नहीं चल सका है इसको लेकर लड़के की मां का रो रो कर बुरा हाल है वह बार-बार अपने बेटे के घर वापसी की रट लगा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
