समस्तीपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई मजदूर दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कार्यालय दलसिंहसराय कार्यालय पर 01 मई मजदूर दिवस झंडोतोलन करते हुए मनाया गया । साथ ही एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड विनोद कुमार समीर ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि 1886 में शिकागो शहर में 8 घंटा काम 8 घंटा आराम 8 घंटा मनोरंजन की लड़ाई लड़कर कानून बनवाया था परंतु आज हिंदुस्तान में मजदूरों से 12 घंटे काम लिया जाता है और मजदूरों के लिए बनी कानून को मालिक पक्षी कानून बना रही हैं। मजदूर भाईयो ने काफी लड़ी है। एटक मजदूर संगठन का बिहार राज्य सम्मेलन दलसिंहसराय में 16 से 18 जून 2023 को होगा आज तमाम मजदूर इस सम्मेलन की तैयारी में लग जाने की अपील की गई।
सभा को एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ,शंभू कुमार चौधरी,शंकर राम,महेश्वर राम,अशोक रजक, मो० यूनुस, तिरपीत राय,मजहर आलम,विष्णु देव दास,विमला देवी,मानती देवी,आदि ने संबोधित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
